आज़ादी के बाद से राजस्थान के कई गांवों में नहीं आई बिजली, घरों में नहीं हैं टीवी-फ्रिज: रिपोर्ट
'न्यूज़18' के मुताबिक, धौलपुर (राजस्थान) स्थित डांस इलाके में कुदिन्ना ग्राम पंचायत के पछेड़ियापुरा, मगजीपुरा, सिंघर्रा, और उटुआ पुरा समेत कई गांवों में आज़ादी से आज तक बिजली नहीं पहुंची है। ग्रामीण बैटरी और जेनरेटर से मोबाइल चार्ज करते हैं और उन्होंने आजतक टीवी-फ्रिज नहीं देखे हैं। विद्युत विभाग के मुताबिक, डिमांड नोटिस जमा होते ही आपूर्ति शुरू हो जाएगी।