कल 'भारत बंद' में उतरेंगे 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी, ये ज़रूरी सेवाएं होंगी प्रभावित
10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्नान पर बुधवार को बुलाए 'भारत बंद' के चलते 25 करोड़ से अधिक कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की उम्मीद है। इससे बैंकिंग, बीमा, डाक सेवाओं, कोयला खनन, राज्य परिवहन, फैक्ट्रियां और अन्य ज़रूरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। यह हड़ताल सरकार की 'मज़दूर, किसान और राष्ट्र विरोधी' नीतियों के विरोध में बुलाई गई है।