भारतीय शेयर बाज़ार शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स शुक्रवार को 720.60 अंक गिरकर 79,223.11 पर जबकि एनएसई का निफ्टी 183.90 अंक लुढ़ककर 24,004.75 पर बंद हुआ। बीएसई पर सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से केवल 12 में तेज़ी रही जबकि बाकी कंपनियां लाल निशान में बंद हुईं। टाटा मोटर्स के शेयर में सर्वाधिक तेज़ी रही।