आज 8 करोड़ से अधिक लोग आईटीआर फाइल कर रहे, टैक्स कलेक्शन में हुई 3 गुना बढ़ोतरी: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज़ एजेंसी 'एएनआई' को दिए एक इंटरव्यू में कहा है, "पिछले एक दशक में आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने वालों की संख्या दोगुने से अधिक हो गई है।" उन्होंने कहा, "आज 8 करोड़ से अधिक लोग आईटीआर फाइल कर रहे हैं और इस अवधि में टैक्स कलेक्शन में 3 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है।"