ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन द्वारा टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹2,200 किए जाने के बाद पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस के शेयर सोमवार को लगभग 10.23% चढ़कर बंद हुए। NSE पर शेयर ₹1,584.10 के स्तर तक पहुंच गए। वहीं, नया टारगेट प्राइस 2021 में लिस्टिंग के बाद पहली बार पेटीएम के ₹2,150 के IPO प्राइस से ऊपर है।