आज EPFO E-ऑफिस ऐप बंद रहेगा? संगठन ने वायरल मेसेज पर दिया जवाब
EPFO ने सोशल मीडिया पर वायरल उस संदेश को पूरी तरह फर्ज़ी/भ्रामक बताया है जिसमें दावा किया गया था कि e-ऑफिस प्लैटफॉर्म और कुछ सेवाएं सिस्टम अपग्रेड के कारण अस्थाई रूप से बंद रहेंगी। EPFO ने कहा, "सोशल मीडिया पर जो एडवाइज़री वायरल हो रही है...उसका संगठन से संबंध नहीं है...पेंशनभोगी और नियोक्ता ऐसे संदेशों पर भरोसा न करें।"