आज अगर मेरा बेटा कहे कि वह समलैंगिक रिश्ते में है तो मैं उसे स्वीकार कर लूंगा: महेश मांजरेकर
अभिनेता महेश मांजरेकर ने समलैंगिक रिश्तों पर बात करते हुए ईटाइम्स से कहा है कि अब लोग इन्हें स्वीकार करने लगे हैं। उन्होंने कहा, "आज अगर मेरा बेटा...मुझसे कहता है कि वह गे-रिलेशनशिप में है तो मैं उसे स्वीकार कर लूंगा क्योंकि यह उसकी पसंद है, उसकी ज़िंदगी है...अगर मेरी बेटी भी ऐसा कहती है तो भी मैं...स्वीकार कर लूंगा।"