आज अदाणी ग्रुप के पास ₹59,791 करोड़ का कैश रिज़र्व है जो अब तक का सर्वाधिक है: गौतम अदाणी
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने 32वीं एनुअल जनरल मीटिंग में शेयरहोल्डर्स को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा कि आज की तारीख में अदाणी ग्रुप के पास ₹59,791 करोड़ का कैश रिज़र्व है जो अबतक का सर्वाधिक है। उन्होंने कहा, "हमारे शुद्ध ऋण व एबिटा का अनुपात...पिछले साल के 3.3 गुना से गिरकर 2.2 गुना रह गया है।"