आज की 80% महिलाएं सिजेरियन डिलीवरी चाहती हैं, वे दर्द नहीं चाहतीं: राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री
जोधपुर (राजस्थान) में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 8 महिलाओं की तबीयत बिगड़ने से जुड़े सवाल पर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा है, "आज की 80% युवा पीढ़ी सिजेरियन चाहती हैं।" उन्होंने आगे कहा, "वह दर्द नहीं चाहतीं।" वहीं, उन्होंने कहा कि कोटा, बीकानेर और जोधपुर के प्रकरणों को जोड़ा नहीं जाना चाहिए।