आज की चट्टानों जैसी ही रही होगी पृथ्वी की सबसे पहली परत, भूवैज्ञानिकों का दावा
भूवैज्ञानिकों ने एक नए अध्ययन में दावा किया है कि पृथ्वी की सबसे पहली परत आज की ठोस चट्टानों से काफी मिलती-जुलती थी। बकौल भूवैज्ञानिक, आज के समय में महाद्वीपों में पाए जाने वाले रसायन संभवतः पृथ्वी के जन्म से ही इसपर रहे होंगे। यह अनुसंधान एक अंतरराष्ट्रीय टीम द्वारा किया गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया के भू-रसायनज्ञ साइमन टर्नर शामिल थे।