आज के ट्रेडिंग सेशन में आखिरी 30 मिनट को क्यों शेयर बाज़ार के लिए माना जा रहा है बेहद अहम?
भारतीय शेयर बाज़ार के लिए सोमवार के कारोबारी सत्र के आखिरी 30 मिनट को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, इस दौरान एनएसई की रीबैलेंसिंग होगी। नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज़ के मुताबिक, रीबैलेंसिंग के कारण एमसीएक्स में $80 मिलियन का निवेश, एनटीपीसी में $77 मिलियन, लॉरस लैब्स में $73 मिलियन और अदाणी पावर में $72 मिलियन का निवेश आ सकता है।