आज के दिन फेंका गया था टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर, बुमराह ने की थी ब्रॉड की पिटाई
भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह ने 2 जुलाई, 2022 को टेस्ट मैच में एक ओवर में सबसे ज़्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने एडजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में चार चौके, दो छक्के और एक सिंगल की मदद से 29 रन बनाए। ब्रॉड ने उस ओवर में 6 अतिरिक्त रनों सहित 35 रन दिए।