आज के भारत बंद के दौरान क्या रहेगा बंद और क्या-क्या खुला रहने की है संभावना?
एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने आज (बुधवार को) भारत बंद बुलाया है। खबरें हैं कि इस दौरान सरकारी दफ्तर, बैंक और ज़रूरी सेवाएं जारी रहेंगी जबकि अधिकतर स्कूल और कॉलेज भी खुले रहने की संभावना है। हालांकि, बंद से सार्वजनिक परिवहन प्रभावित हो सकता है।