भारतीय शेयर बाज़ार में बुधवार को तेज़ी दिखी और कारोबार के दौरान सेंसेक्स 648.59 अंक उछलकर 76,849.27 जबकि निफ्टी 150.80 अंकों की तेज़ी के साथ 23,974.90 पर जा पहुंचा। मनीकंट्रोल के अनुसार, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी, FIIs की खरीदारी, भारत-अमेरिका के बीच कारोबारी सौदे की उम्मीद और IT स्टॉक्स व प्राइवेट बैंकों से मार्केट को सपोर्ट मिला।