आज किन कारणों से शेयर बाज़ार में आई तेज़ी? 500+ अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाज़ार मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 567.99 अंक उछलकर 76,070.84 जबकि निफ्टी 172.35 अंक की बढ़त के साथ 23,581.15 पर बंद हुआ। 'मनीकंट्रोल' के अनुसार, वैल्यू बायिंग, मज़बूत ग्लोबल संकेत, इंडिया VIX में करीब 6% की गिरावट और रुपए में मज़बूती से बाज़ार में तेज़ी देखने को मिली है।

Load More