आज (रविवार) रात को साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगेगा जो रात 09:58 बजे से रात 1:26 बजे तक होगा। बकौल रिपोर्ट्स, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता सहित भारत के प्रमुख शहरों में लोगों को इसका साफ दृश्य देखने को मिलेगा, बशर्ते आसमान साफ हो। इसे timeanddate.com, NASA और ISRO के यूट्यूब चैनलों के अलावा न्यूज़ चैनलों पर देख सकेंगे।