एनपीसीआई द्वारा पेटीएम को नए यूपीआई यूज़र्स जोड़ने की मंज़ूरी दिए जाने के बाद आज कारोबार के दौरान उसके शेयरों में 12% से अधिक की तेज़ी आई। हालांकि, कारोबार की समाप्ति पर कंपनी के शेयर 8.40% चढ़कर बंद हुए। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में ₹930 करोड़ का शुद्ध मुनाफा होने से भी पेटीएम के शेयरों में तेज़ी आई।