आज क्यों रिकॉर्ड उच्चतम स्तर के करीब पहुंचा Zomato का शेयर?
ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म ज़ोमैटो के शेयर आज (1 जुलाई) 1.85% चढ़कर ₹204.05 पर बंद हुए और इसके साथ ही ये अपने रिकॉर्ड उच्चतम स्तर (₹207.30) के करीब पहुंच गए। यह उछाल शेयरों की वॉल्यूम ऐक्टिविटी बढ़ने और एनएसई के निफ्टी-50 में शामिल होने की खबरों व डेरीवेटिव्स सेगमेंट में एंट्री की रिपोर्ट्स के बाद आया है।