आज कारसेवकों की आत्माएं खुश हैं: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर राज ठाकरे
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा है, "आज कारसेवकों की आत्माएं खुश हैं और 32 साल बाद सरयू नदी प्रसन्न व हर्षित है। जय श्रीराम!" गौरतलब है, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 84 सेकेंड के खास मुहूर्त में किया गया।