आज किन 5 नए मार्गों पर वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई जाएगी हरी झंडी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पांच नए मार्गों पर सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। रानी कमलापति (भोपाल)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, मडगांव (गोवा)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जाएगी। फिलहाल यह ट्रेन 18 मार्गों पर चल रही है।