आज किन भारतीय शहरों में 40°C या उससे अधिक का तापमान हुआ दर्ज?

आईएमडी ने रविवार को 40°C व उससे अधिक तापमान दर्ज करने वाले शहरों की सूची जारी की जिसमें सर्वाधिक 45.6°C तापमान के साथ नंद्याल (आंध्र प्रदेश) शीर्ष पर रहा। सूची में तेलंगाना का मंगापेट (45.3°C) दूसरे और आंध्र प्रदेश का कुरनूल (45.2°C) तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, ओडिशा के अंगुल और पश्चिम बंगाल के कलाइकुंडा में 44.3°C-44.3°C तापमान दर्ज हुआ।

Load More