भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को देश के सर्वाधिक अधिकतम तापमान वाले शहरों की सूची जारी की। नजफगढ़ (दिल्ली) में सर्वाधिक अधिकतम तापमान (47.8°C) दर्ज किया गया। इसके बाद मुंगेशपुर (दिल्ली) व आगरा (यूपी) में 47.7°C, दतिया (एमपी) में 47.5°C, नूंह (हरियाणा) व झांसी (यूपी) में 47.2°C और पीतमपुरा (दिल्ली) व सिरसा (हरियाणा) में 47°C तापमान दर्ज हुआ।