केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सूची के मुताबिक, रविवार को भारत का सबसे कम वायु प्रदूषण वाला शहर मिज़ोरम का आइज़ोल रहा जहां एक्यूआई 33 दर्ज किया गया। सूची में एमपी का मैहर (38), कर्नाटक का चामराजनगर (39), असम का सिलचर (42), कर्नाटक का कलबुर्गी (48), छत्तीसगढ़ का मिलुपारा (48), कर्नाटक का शिवमोगा (50) व उडुपी (50) भी शामिल है।