आज की पीढ़ी के अधिकतर ऐक्टर्स हिंदी में लिखे डायलॉग नहीं पढ़ पाते: जावेद अख्तर
लेखक व गीतकार जावेद अख्तर ने एक कार्यक्रम में कहा है कि आज की पीढ़ी के अधिकतर ऐक्टर्स हिंदी में लिखे डायलॉग नहीं पढ़ पाते। उन्होंने कहा, "हम ज़्यादातर नए ऐक्टर्स के लिए हिंदी के डायलॉग रोमन स्क्रिप्ट में लिखते हैं क्योंकि वह कुछ और पढ़ ही नहीं पाते।" अख्तर ने कहा कि हिंदी और उर्दू हमेशा से एक हैं।