आज के ज़माने में अगर आपके पास काम नहीं है तो आप मुंबई के लिए तैयार नहीं हैं: अपारशक्ति
ऐक्टर अपारशक्ति खुराना ने एक इंटरव्यू में कहा कि आज के दौर में इंडस्ट्री में बहुत से अवसर हैं और एक कलाकार का बेरोज़गार रहना मुश्किल है। उन्होंने कहा, "ओटीटी ने बहुत आज़ादी दी है...सभी के पास काम है।" बकौल अपारशक्ति, "अगर इस ज़माने में आपके पास काम नहीं है...तो आप मुंबई या इंडस्ट्री के लिए तैयार नहीं है।"