आज के दिन ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय किसान दिवस?
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में देश में 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। मध्यम वर्गीय किसान परिवार में जन्मे चौधरी चरण सिंह को उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार का श्रेय दिया जाता है। गौरतलब है कि सिंह ने जोत अधिनियम 1960 को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।