आज के लिए कई राज्यों में भारी बारिश व आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी

आईएमडी ने आज (शनिवार) के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बकौल आईएमडी, इस दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, शनिवार को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

Load More