आज के समय में फिल्म बनाना कठिन हो गया है, अब हर कोई क्रिटिक है: अजय देवगन
अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म 'रनवे 34' के प्रमोशन के दौरान ईटाइम्स से कहा है कि 90 के दशक की तुलना में अब फिल्में बनाना कठिन हो गया है। उन्होंने कहा, "पहले फिल्म निर्माण में बहुत मज़ा आता था...फिल्म चलेगी या नहीं इसका दबाव नहीं था।" बकौल अजय, "पहले कुछ क्रिटिक हुआ करते थे...अब हर कोई है...इससे दबाव बढ़ा है।"