आज कोई भी यह अनुमान नहीं लगा सकता कि यह युद्ध कब तक जारी रहेगा: ज़ेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने राष्ट्र के नाम वीडियो संबोधन में कहा कि आज कोई भी यह अनुमान नहीं लगा सकता कि यह युद्ध कब तक जारी रहेगा। यूक्रेन को सैन्य व आर्थिक सहायता देने वालों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा, "यह केवल खर्च के हिसाब के बारे में नहीं है, यह भविष्य के बारे में है।"