आज खुला एमक्योर फार्मा का IPO, क्या हैं इसकी प्रमुख बातें?
पुणे स्थित एमक्योर फार्मास्युटिकल्स का ₹1,952 करोड़ का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है जिसका प्रति शेयर प्राइस बैंड ₹960-₹1,008 है। कंपनी का आईपीओ अलॉटमेंट 8 जुलाई को होगा और इसके शेयर बीएसई और एनएसई पर 10 जुलाई को लिस्ट हो सकते हैं। वहीं, आईपीओ से पहले एमक्योर फार्मास्युटिकल्स ने एंकर निवेशकों से ₹582.6 करोड़ जुटा लिए थे।