आज खुले गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा हुई शुरू

अक्षय तृतीया के अवसर पर बुधवार को उत्तराखंड के गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए और 6 महीने तक चलने वाली चारधाम यात्रा भी शुरू हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस साल अब तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।

Load More