आज खुले सरस्वती साड़ी डिपो के ₹160 करोड़ के IPO की क्या हैं प्रमुख बातें?
सरस्वती साड़ी डिपो का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज (सोमवार) खुल गया और यह 14 अगस्त को बंद होगा। कंपनी ने अपने ₹160 करोड़ के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹152-160 प्रति शेयर रखा है। खुदरा निवेशक कम-से-कम 90 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं जिसके लिए न्यूनतम ₹14,400 का निवेश करना होगा।