जी20 समिट में शामिल होने दिल्ली आए वैश्विक नेताओं को प्रगति मैदान के 'भारत मंडपम' में शनिवार को लंच में शाकाहारी भोजन परोसा गया। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, लंच मेन्यू में कुरकुरी भिंडी, तंदूरी आलू, ज़ाफरानी गुच्ची पुलाव और पनीर तिलवाला शामिल रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान नेताओं को मिलेट्स से बने व्यंजन भी परोसे गए।