आज तक ऐसा व्यवहार करते किसी को नहीं देखा, हरमनप्रीत ने हद पार की: पूर्व क्रिकेटर इदुल्जी
पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान डायना इदुल्जी ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में हरमनप्रीत कौर के व्यवहार की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "मैंने आज तक ऐसा व्यवहार करते किसी को नहीं देखा जैसा हरमनप्रीत ने किया...उन्होंने अपनी हदें पार कीं।" हरमनप्रीत ने आउट होने के बाद अंपायर के फैसले के विरोध में विकेट पर बल्ला मारा था।