आज तक महासागर की कितनी गहराई तक पहुंच सका है इंसान?
इंसान अब तक महासागर की 10,935 मीटर या 35,876 फीट की गहराई तक जा चुका है। अमेरिकी सरकार की नैशनल ओशियन सर्विस के मुताबिक, महासागर का यह हिस्सा मरियाना ट्रेंच के दक्षिणी छोर पर पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित है और इसे चैलेंजर डीप कहा जाता है। चैलेंजर डीप का नाम एचएमएस चैलेंजर के नाम पर रखा गया है।