मौसम विभाग के मुताबिक, आज 'वर्नल इक्विनॉक्स' के कारण दुनियाभर में दिन और रात की अवधि लगभग एकसमान है। 'वर्नल इक्विनॉक्स' को वसंत ऋतु का पहला दिन माना जाता है। इस दिन पृथ्वी की धुरी ना तो सूर्य की तरफ झुकती है और ना ही उससे दूर जाती है जिससे पृथ्वी पर सभी जगह दिन-रात तकरीबन समान होते हैं।