आज दिल्ली 90 के दशक की मुंबई जैसी हो गई है: कानून व्यवस्था को लेकर CM आतिशी
दिल्ली के प्रशांत विहार में हुए विस्फोट पर मुख्यमंत्री आतिशी ने कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्र में बीजेपी की अगुआई वाली सरकार को घेरा है। सीएम ने कहा, "आज की दिल्ली 90 के दशक की मुंबई जैसी हो गई है।" सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री को लेकर कहा कि उन्हें चुनाव प्रचार से फुर्सत मिले तो दिल्लीवासियों की सुरक्षा की सोचे।