आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा किसानों का 'रेल रोको आंदोलन', रेल सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित
किसानों ने आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक पंजाब और हरियाणा में अलग-अलग जगहों पर 'रेल रोको आंदोलन' करने का एलान किया है। पंजाब के फिरोज़पुर, अमृतसर, रूपनगर, गुरदासपुर सहित अन्य जगहों पर ट्रेनों को रोका जाएगा। किसानों ने एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर 'रेल रोको आंदोलन' का आह्वान किया है।