आज दोपहर 2 से 3 बजे तक पति जेल से ज़मानत पर बाहर आएंगे: 'आप' सांसद संजय सिंह की पत्नी
सुप्रीम कोर्ट द्वारा 'आप' सांसद संजय सिंह को दिल्ली शराब नीति केस में ज़मानत दिए जाने पर उनकी पत्नी अनीता सिंह ने कहा है, "आज (बुधवार) मेरे पति दोपहर 2 से 3 बजे तक ज़मानत पर जेल से बाहर आएंगे।" संजय सिंह की पत्नी ने कहा, "पति के जेल से ज़मानत पर बाहर आने के बाद हम मंदिर जाएंगे।"