आज पृथ्वी के करीब से गुज़रेगा 190 फीट बड़ा हवाई जहाज़ के आकार का ऐस्टेरॉयड
नासा के अनुसार, मंगलवार को हवाई जहाज़ व इमारत के आकार के 2 ऐस्टेरॉयड मंगलवार को पृथ्वी के नज़दीक से गुज़रेंगे। हवाई जहाज़ के आकार का 190 फीट बड़ा ऐस्टेरॉयड '2024 UT7' 10,30,000 किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी के पास से गुज़रेगा। वहीं, इमारत के आकार का 50 फीट बड़ा ऐस्टेरॉयड '2024 UH5' धरती से 6,22,000 किलोमीटर पास से जाएगा।