पेरिस ओलंपिक्स 2024 में मंगलवार को निशानेबाज़ मनु भाकर और सरबजोत सिंह दोपहर 1 बजे 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम का कांस्य पदक मैच खेलेंगे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम शाम 4:45 बजे आयरलैंड से भिड़ेगी। शटलर सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी शाम 5:30 बजे मेन्स डबल्स में ग्रुप स्टेज मैच खेलेंगे। बॉक्सर अमित पंघाल शाम 7:16 बजे प्रतिस्पर्धा करेंगे।