आईएमडी के वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने बुधवार को कहा, "आज पूरे भारत में हीट वेव खत्म हो गई...आज से तापमान में कमी आएगी और बादल छाए रहेंगे।" उन्होंने कहा, "हमने राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में ओलावृष्टि, आंधी व बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है...अगले 2-3 दिनों तक...पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।"