आज पृथ्वी के नज़दीक से होकर गुज़रेगा 350 फीट चौड़ा एस्टेरॉयड
आज पृथ्वी के नज़दीक से तकरीबन 350 फीट चौड़ा '2021 CZ2' नामक एस्टेरॉयड गुज़रेगा और उस समय यह पृथ्वी से 30 लाख किलोमीटर दूर होगा। यह एस्टेरॉयड 'आटन' ग्रुप से संबंधित है और यह 51,636/प्रति घंटा की स्पीड से अपनी कक्षा में बढ़ रहा है। आज के बाद यह एस्टेरॉयड दोबारा 13 जुलाई, 2024 को पृथ्वी के नज़दीक से गुज़रेगा।