आज पृथ्वी से टकरा सकता है सौर तूफान

रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्य के अचानक से बहुत अधिक सक्रिय होने के बीच आज (शनिवार को) सौर तूफान पृथ्वी से टकरा सकता है। पिछले हफ्ते सूर्य की सतह पर सनस्पॉट में 10 गुना वृद्धि हुई और रोज़ाना कई कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) लॉन्च हुए। जब कोई सीएमई पृथ्वी से टकराता है तो यह भू-चुंबकीय तूफान का कारण बन सकता है।

Load More