अमेरिका के स्पेस वेदर प्रिडिक्शन सेंटर ने रविवार को एक सौर तूफान के पृथ्वी से टकराने को लेकर अलर्ट जारी किया है जो धरती की ओर बढ़ रहा है। नासा ने सूर्य के एक सनस्पॉट में 30 अगस्त को विस्फोट की जानकारी दी थी। विस्फोट से उत्पन्न हुआ कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) क्लाउड पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से टकराया था।