आज बाज़ार में खुलेंगे 2 नए IPO, 13 सितंबर तक कर सकेंगे सब्सक्राइब
11 सितंबर (बुधवार) को 2 एसएमई कंपनियां अपना आईपीओ लॉन्च करने जा रही हैं। ₹12.60 करोड़ का एक्सीलेंट वायर्स ऐंड पैकेजिंग लिमिटेड का आईपीओ ₹90/शेयर के प्राइस बैंड के साथ लॉन्च होगा जबकि इनोमेट एडवांस्ड मटीरियल्स का ₹34.24 करोड़ का आईपीओ ₹100/शेयर के प्राइस बैंड के साथ लॉन्च होगा। दोनों के आईपीओ 13 सितंबर तक सब्सक्राइब किए जा सकेंगे।