आज बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाज़ार, एक्सपर्ट्स ने कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाया दांव
भारतीय शेयर बाज़ार शुक्रवार को तीन सत्र की गिरावट के बाद बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। बाज़ार बंद होने से पहले मार्केट के एक्सपर्ट्स ने शॉर्ट-टर्म में अच्छे रिटर्न्स के लिए कुछ स्टॉक्स में दांव लगाने की राय दी है। इनमें 'इंडस टावर्स', 'पावर ग्रिड', 'नायका' व 'सन टीवी' शामिल हैं। एक्सपर्ट्स ने इनके लिए स्टॉपलॉस भी बताया है।