आज बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में बदल सकता है चक्रवात 'तेज': मौसम विभाग

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, चक्रवात 'तेज' के रविवार दोपहर से पहले बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। आईएमडी ने आगे कहा कि अगले 24 घंटों में यह गहरे दबाव में बदल सकता है। चक्रवात के 25 अक्टूबर को यमन और ओमान के तटों के बीच से होकर गुज़रने की संभावना है।

Load More