आज भारत के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची हुई जारी
CPCB के 23 अक्टूबर के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा का मानेसर 289 AQI के साथ भारत का सबसे प्रदूषित शहर है। इसके बाद ग्रेटर नोएडा व सिंगरौली (284), मेरठ (274), गजरौला (272), बागपत (269), मुज़फ्फरनगर (262) और भिवाड़ी व गाज़ियाबाद (241) हैं। राजस्थान का हनुमानगढ़ (237) इस टॉप 10 सूची में शामिल है। दिल्ली का AQI 230 दर्ज किया गया।