आज भारतीय शेयर बाज़ार में क्यों आई तेज़ी?

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में लगभग 600 अंकों जबकि लगातार 7 दिनों की गिरावट के बाद निफ्टी में 130.85 अंकों की तेज़ी दिखी। एशियाई शेयरों में रिकवरी, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी, विदेशी संस्थागत निवेशकों की खरीदारी और IT शेयरों में निवेश बढ़ने से बाज़ार को सपोर्ट मिला। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मज़बूती के साथ खुला।

Load More